शनिवार, 7 सितंबर 2013

पता है, देश की राजनीति कहां जा रही है.

इस ज़मीं को खाली कर, आसमां खाली है उड़ सको तो उड़
 पता है, देश की राजनीति कहां जा रही है.

बाप से बेटा और बेटा से उसके बेटे की तरफ देश की राजनीति जा रही है, काश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, झारखंड, हरियाणा से होते हुए अब यह बिहार भी पहुंच गई है. अब सोंचिए, ये तो तीसरी तरफ से चौथी पीढ़ी की भी तरफ ले जाने का प्रयास भी होगा. सोंचिए वो कैसे--- ऐसे भाई.... ऐसे.......

इनमें अधिकांस की अपनी पार्टी है.

1. शेख अब्दुल्ला - फारूख अब्दुल्ला - उमर अबदुल्ला अब इनसे आगे के लिए इंतजार........................
2. बाला साहब - उद्दव ठाकरे - इनके पु्त्र...........
3. शरद पवार से सुप्रिया सोले(सांसद)........
3. मुलायम जी - अखिलेश से.......... इंतजार (भाई मंत्री, पतोह(सांसद) इत्यादि )
4. प्रकाश सिंह बादल से सुखवीर सिंह बादल ........
5. शिबू सोरेन साहब - हेमंत सोरेन........
6. भजन लाल- चन्द्र मोहन विश्नोई (पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे), कुलदीप विश्नोई सांसद
7. अब बिहार की बारी---- भाई ये तो है सब पर भारी.....
* रामविलास जी - चिराग - (भाई, दामाद और रिस्तेदार अलग से हैं)
* लालू प्रसाद जी - तेजस्वी जी (मां राबड़ी जी भी मुख्यमंत्री रहीं)
8. करूणा निधि- एम. के अलागिरि(पूर्व मंत्री पुत्र)-एम. के. स्टार्लिन (पूर्व मंत्री-पुत्र)- कनिमोझी (पुत्री) (संसद सदस्य)----

अब बड़े राष्ट्रीय दल..
1. प्रेम कुमार धूमल (हिमाचल मुख्यमंत्री)- अनुराग ठाकुर (सांसद)-
2. इंदिरा गांधी- राजीव गांधी, संजय गांधी
* राजीव गांधी- सोनिया गांधी
* सोनिया गांधी- राहुल गांधी
* संजय गांधी- मेनिका गांधी- वरूण गांधी


(दोस्तों मैंने कल जगदंबिका पाल जी का लोक सभा चैनल पर साक्षात्कार देखा. वो अपने दौर की राजनीति पर कह रहे थें..... उस दौर में कांग्रेस का सेवा दल काफी सक्रिय था. जो लोग सेवा दल में बेहतर कार्य किये, उन्हें पार्टी ने जगह दी) आज क्या ऐसा हो रहा है. माना एक पीढ़ी ने काफी कुछ किया होगा. क्या दूसरी पीढ़ी जनमानस से जुड़ी समस्याओं पर उतनी गंभीर है. अगर गंभीर होती तो 1966 से 7 रूपये रूपये प्रति डॉलर का आज 77 रूपये प्रति डॉलर तक नहीं जाता.
* बाबरी, अयोध्या, गुजरात, भागलपुर , राम मंदिर, धारा 370 दो, तीन दशक बाद भी मुख्य मुद्दे नहीं रहते.
* आजादी के 65 साल बाद भी प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज के लिए नहीं दौड़ता. कारण कि किसान छोटा हो या बड़ा .अनाज की कमी के कारण न के बराबर मरता है. मरता है तो महंगाई, घूसखोरी, श्रम की कीमत न मिलने से, बीमार है पर इलाज के लिेए पैसे नहीं है, बेटी बड़ी है पर बिवाह के लिए पैसे नहीं हैं, बेटा है पर शराब पीकर संपत्ति बेच दी. मेहनत की कमाई बैंक (चिटफंड) में रखी पर बैंक गायब. अनुदान का पैसा मिला, पर चेक बाउंस. अब मरे न तो क्या करे. अब बताईये, किसी नेता की मृत्यु इन कारणों से हुई है.

(ये किसी के विरोध या समर्थन के लिए नहीं है. जो छूट गयें हो उन्हे मन में जोड़ ले. मन करे तो लिख भी दे). गलत लिखे हों तो माफ करें

उठो- जागो और देश बचाव (मुद्दे वहीं है. बदला कुछ नही. बदली है तो सिर्फ पीढ़ी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें